
जहाँ नवाचार का उत्कृष्टता से मिलन होता है उस भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान वडोदरा में आपका स्वागत है |
एक संस्थान के रूप में, शिक्षण जगत प्रेरणा की आधारशिला होता है, जो व्यक्तिगत और संगठनात्मक दोनों प्रेरणा को संचालित करता है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से ही हम व्यक्तिगत विकास के लिए अपने क्षितिज को व्यापक करते हैं तथा तकनीकी नवाचार और विकास में सामाजिक उन्नति हेतु महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। पिछले कुछ वर्षों में, मैंने छात्रों, संगठनों और समाज पर उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा के परिवर्तनकारी प्रभाव को प्रत्यक्षत: देखा है।
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान वडोदरा में, हमारा विजन बिल्कुल स्पष्ट है: अपने युवाओं की असीम प्रतिभा को उपयोग में लाना और उन्हें वैश्विक नवाचार की ओर बढ़ाना। हम राष्ट्रीय विकास और उन्नति हेतु समर्पित प्रेरित व्यक्तियों और संगठनों का एक समुदाय बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सुदृढ़ आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से, हम नवाचार, नेतृत्व व उद्यमशीलता की भावना युक्त संस्कृति का पोषण करते हुए सामाजिक चुनौतियों से आमने-सामने निपट सकते हैं।
जन-केंद्रित नेतृत्व के समर्थक के रूप में, मेरा यह दृढ़ विश्वास है कि विविधता, समानता और समावेश किसी भी सफल संगठन की नींव हैं। नैतिक मानकों को बनाए रखना हमारे संस्थान की आधारशिला होगा।
मैं उन सभी का हार्दिक स्वागत करता हूँ जो हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं। आपकी यात्रा अधिगम, खोज और विकास से समृद्ध होगी।
स्वागत सहयात्री।
हार्दिक शुभकामनाएँ,
प्रो. धर्मेंद्र सिंह
निदेशक, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान वडोदरा
Welcome to the Indian Institute of Information Technology Vadodara, where innovation meets excellence.
As an institution, academia has been a cornerstone of inspiration, driving both individual and organizational motivation. Through quality education, we broaden our horizons for personal growth and contribute significantly to societal advancement in technical innovation and development. Over the years, I have witnessed first-hand the transformative impact of high-quality education.
At IIIT Vadodara, our vision is clear: to harness the boundless talents of our youth and propel them towards global innovation. We are committed to building a community dedicated to national growth and advancement. Through strong outreach programs, we foster innovation, leadership, and entrepreneurship.
As a proponent of people-centric leadership, I believe that diversity, equality, and inclusion are the foundation of any successful organization. Ethical standards will guide every action and decision.
I warmly welcome all who wish to join us. Your journey at IIIT Vadodara will be rich with learning, discovery, and growth.
Welcome aboard.
Warm regards,
Prof. Dharmendra Singh
Director, IIIT Vadodara